Tuesday, December 14, 2010

मुझे तो बस अपना , वतन चाहिए |



Add caption
  कोई कहता है हमको,रतन चाहिए       
कोई कहता है हमको, धन चाहिए |


कोई कहता है हमको, कफ़न चाहिए
कोई कहता है हमको,वसन चाहिए |


कोई कहता है हमको,सनम चाहिए
कोई कहता है हमको,भजन चाहिए  |


कोई कहता है हमको,तपन चाहिए
कोई कहता है हमको,अमन चाहिए |


कोई कहता है हमको,दुर्जन  चाहिए
कोई कहता है हमको,सुजन  चाहिए |


पर मुझे तो बस अपना ,वतन चाहिए
खिलाता है आगे भी,खिलाता रहे जो |


ऐसा ही एक समूचा,चमन चाहिए
शहीदों की श्रद्धा में, झुक जाए जो सर |


ऐसे ही सिर का,नमन चाहिए,
मुझे तो बस अपना , वतन चाहिए |
                 

                                                    इति  
                                   ..............................